2011-09-01 17:40:48

भारत के पश्चिमी क्षेत्रों के महाधर्माध्यक्षों की संत पापा के साथ पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकात


(कास्तेल गांदोल्फो 1 सितम्बर 2011 सेदोक) भारत के पश्चिमी क्षेत्रों से आये महाधर्माध्यक्षों ने पहली सितम्बर को कास्तेल गांदोलफो स्थित ग्रीष्मकालीन प्रेरितिक प्रासाद में संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के साथ पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकातें सम्पन्न कीं। ये थे- मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेशियस, नागपुर के महाधर्माध्यक्ष अब्राहम विरूथाकुलंगारा, गोआ और दमन के महाधर्माध्यक्ष फिलिपे नेरी और सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष राऊल निकोलाऊ गोंजाल्वेस, गाँधीनगर के महाधर्माध्यक्ष स्तानिस्लास फेरनान्डेस तथा बंगलोर के महाधर्माध्यक्ष बेरनर्ड ब्लासियुस मोरास।

गौर किया जाये कि पाँच वर्ष में एक बार काथलिक धर्माध्यक्ष सार्वभौमिक कलीसिया के परमाध्यक्ष अर्थात् संत पापा के साथ मुलाकात कर स्थानीय कलीसिया के बारे में उन्हें जानकारी प्रदान करते तथा भावी प्रेरितिक योजनाओं के लिये मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.