2011-08-29 13:32:42

सिरोमलंकरा चर्च में हमला


हैदराबाद, 29अगस्त, 2011 (कैथन्यूज़) सेकुन्दराबाद के ओरियेन्टल गिरजाघर में 25 अगस्त वृहस्पतिवार को में कुछ अज्ञात असमाजित तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ करने के बाद पुलिस की सुरक्षा प्रदान की गयी है।

सिरो मलंकरा चर्च के पल्ली पुरोहित फादर फेलिक्स थोन्डालिल के अनुसार " कुछ अज्ञात बदमाशों ने गिरजाघर के पवित्र साक्रमेंत की वेदी बाइबल पवित्र मिस्सा ग्रंथ और वेदी पर रखे कई अन्य सामग्रियों को जला दिया।

फादर ने बताया कि सेकुन्दराबाद स्थित मदर मेरी मलंकरा कैथोलिक पल्ली की स्थापना 5 वर्ष पहले की गयी है जहाँ 110 पल्लीवासी है पर पल्ली के निकट किसी का निवास स्थान नहीं है।

घटना के बाद पल्लीवासियों ने इसकी सूचना थाने में दी तब पुलिस महा अधीक्षक ने गिरजाघर के पहरे के लिये कुछ पुलिस बल तैनात किये।

फादर थोन्डालिल ने यह भी बताया कि चार साल पहले भी कुछ हिन्दु चरमपंथियों के द्वारा गिरजाघर पर आक्रमण किया गया था और चर्च की सम्पति को नुकसान पहुँचाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी केरल और आंध्रप्रदेश के उच्चाधिकारियों तक पहुँचा दी गयी है।

विदित हो कि एक माह में यह दूसरी बार सिरो मलंकरा चर्च को निशाना बनाया गया है। 15 अगस्त को पूणे के मलंकरा चर्च ही में ऐसा ही हमला किया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.