2011-08-29 13:31:11

कार्डिनल अलोयसियुस अम्बोज़िक की मृत्यु


वाटिकन सिटी, 29 अगस्त, 2011(ज़ेनित) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने कार्डिनल अलोयसियुस अम्बोज़िक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। कार्डिनल अलोयसियुस एक्यासी वर्ष के थे।

तोरोन्तो के महाधर्माध्यक्ष थोमस कोलिन्स को भेजे अपने शोक संदेश में संत पापा ने कार्डिनल के परिवार के सदस्यों तथा तोरोन्तो धर्मप्रांत के विश्वासियों को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि " मैं कृतज्ञतदापूर्ण ह्रदय से कार्डिनल अलोयसियुस की याद करता हूँ, जिन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ प्रवासित देश में कलीसिया को अपनी सेवायें दीँ।"

उन्होंने प्रार्थना अर्पित करते हुए कहा कि वे कार्डिनल की आत्मा को दयालु पिता ईश्वर के हाथों में सौंप देते हैं।

स्लोवानिया में जन्मे कार्डिनल सन् 1948 ईस्वी में कनाडा में जाकर बस गये थे। परिवार के सात बच्चों में आपका स्थान दूसरा था। सन् 1945 में आपका पूरा परिवार आस्ट्रिया पलायन किया जहाँ आपने एक शरणार्थी रूप में जीवन बिताया।

अपने स्कूली जीवन समाप्त करने के बाद आपने सितंबर सन् 1948 ईस्वी में कनाडा प्रवासित हुए और सन् 1955 में आपका पुरोहिताभिषेक हुआ। सन् 1976 ईस्वी में आपको टोरोन्टो का सहायक धर्माध्यक्ष बनाया गया बाद में कोजूटर धर्माध्यक्ष रूप में आपने धर्मप्रांत की सेवा की। सन् 1990 ईस्वी में महाधर्माध्यक्ष बनाये गये और संत पापा जोन पौल द्वितीय ने सन् 1998 में आपको कार्डिनल की ज़िम्मेदारी सौंपी। आप सन् 2006 में सेवानिवृत्त हो गये।

विदित हो कि कार्डिनल अलोयसियुस की मृत्यु से अब कार्डिनलों की संख्या 194 रह गयी है जिनमें 114 ही संत पापा के चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.