2011-08-29 13:34:06

वेलांकिनी तीर्थयात्रा के लिये गोवा का बड़ा दल


गोवा, 29 अगस्त, 2011(कैथन्यूज़) गोवा के ख्रीस्तीयों एक बड़ा दल तमिलनाडू स्थित माता मरिया के प्रसिद्ध तीर्थस्थल ‘आवर लेडी ऑफ हेल्थ वेलांकिनी की तीर्थयात्रा करेगा।
विदित हो कि पूर्व की लूर्द के नाम से विख़्यात वेलांकिनी की स्वास्थ्य की माता मरिया का त्योहार 8 सितंबर को मनाया जाता है।

प्रत्येक वर्ष वेलांकिनी की माता का दर्शन करने वाली वार्का निवासी जोर्जिना पायेस ने कहा कि " वेलांकिनी की माता मरियम से लोग स्वास्थ्य संबंधी निवेदन करते हैं और इस बात का वचन देते हैं कि वे फिर माता मरिया के दर्शन करेंगे।"

अन्जेलिया फर्नान्डेस ने बताया कि " वेलांकिनी की माता मरिया की मध्यस्थता से ही उन्हें एक शिशु रत्न प्राप्त हुआ।"

कैथन्यूज़ के अनुसार प्रत्येक साल करीब 2 लाख लोग वेलांकिनी की यात्रा करते हैं। लोगों का वेलांकिनी की तीर्थयात्रा के मद्देनज़र गोवा मंत्री अलेक्सो सेक्विरा और होसे फिलिप डीसूजा ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था कर दी है।

इसके अनुसार 26 अगस्त से ‘वास्को मरगाँव वेलांकिनी एक्सप्रेस’ नामक एक विशेष रेलगाड़ी चलायी जायेगी जो सितंबर माह तक सप्ताह में तीन दिनों तक तीर्थयात्रियों को वेलांकिनी पहुँचायेगी।

समाचार के अनुसार यह तीर्थस्थल त्रिचनापल्ली हवाईअड्डा से 4 घंटे के सड़क मार्ग से पहुँचा जा सकता है। रेलयात्रियों के लिये नागापट्टनम वेलांकिनी का निकटतम ट्रेनस्टेशन है। अन्य सालों की तरह इस वर्ष भी वेलांकिनी की माता के दर्शन के लिये हज़ारों लोगों के वेलांकिनी पहुँचने की आशा की जा रही है।








All the contents on this site are copyrighted ©.