2011-08-24 12:16:39

असमः डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय ने पी.एच.डी. कार्यक्रमों का किया उदघाटन


असम, 24 अगस्त सन् 2011 (कैथन्यूज़): असम के डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय ने, सामाजिक कार्यों एवं वैज्ञानिक अध्ययनों सहित 24 क्षेत्रों में पी.एच.डी. कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया है।

उक्त योजना के तहत उत्तर-पूर्वी भारत के अध्ययन पर भी डॉक्टरेड की उपाधि प्रदान की जायेगी तथा भौतिकी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, फोरेंसिक विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा सकेगा।

गुवाहाटी के महाधर्माध्यक्ष थॉमस मेनामपरमपिल ने 22 अगस्त को इस विशिष्ट योजना का उदजघाटन किया।

उदघाटन समारोह में बोलते हुए डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय के प्राचार्य फादर सैबास्टियन कारोटेम्प्रल ने कहा, "उच्च शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालयीन प्रणाली की रीढ़ की हड्डी है क्योंकि यह मानव मन के प्रोत्साहन, सत्य की खोज, विशेषज्ञों के विकास, संस्कृति के विकास तथा जीवन की बेहतरी की खोज पर केन्द्रित रहा करती है।"

उन्होंने कहा कि डिजिटल तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था के युग में सभी क्षेत्रों में अनुसंधान मानव जाति की उत्तरजीविता तथा अस्तित्व के लिये अहं है।








All the contents on this site are copyrighted ©.