2011-08-11 18:14:47

संत पापा के पुरोहिताभिषेक की 60 वीं वर्षगाँठ पर संगीत समारोह


रोम कास्तेल गांदोल्फो 11 अगस्त 2011 (वीआर अंग्रेजी) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें और उनके बड़े भाई मान्यवर जोर्ज रात्सिंगर की पुरोहिताभिषेक की 60 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में कास्तेल गांदोल्फे स्थित संत पापा के ग्रीष्मकालीन प्रेरितिक निवास में 9 अगस्त की संध्या एक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। बर्लिन फिलहारमोनिक आर्केस्ट्रा के जर्मन संगीतज्ञ अलबर्ट मायेर ने संगीत मंडली का निर्देशन किया जिसमें Johann Sebastian Bach, Antonio Vivaldi और Amadeus Mozart के संगीतों की प्रस्तुति की गयी।

संगीत समारोह में कार्डिनलों, धर्माध्यक्षों और पुरोहितों सहित इताली सरकार के कुछेक अधिकारी शामिल हुए। संगीत समारोह के अंत में संत पापा ने संगीतकारों की विशिष्ट प्रस्तुति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे हृदयों में विस्मयकारी संगीत अबतक प्रतिध्वनित होते हैं। उन्होंने संगीतज्ञ और गायनमंडली के निदेशक मायेर को विशिष्ट रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि वे संगीत के धार्मिक पहलू से गहन रूप से भाव विभोर हुए।








All the contents on this site are copyrighted ©.