2011-08-01 20:10:15

प्रेरित संत फिलिप के कब्रस्थान का पता चला



रोम, 1 अगस्त, 2011(ज़ेनित) पुरातात्विक विद्वानों ने दावा किया है कि उन्होंने प्रेरित फिलिप के कब्रस्थान को खोज निकाला है। प्ररित फिलित की कब्र तुर्की के पामुक्काले नामक स्थान मे अवस्थित है।

सदियों पहले पामुक्काले को ‘हेइरापोलिस’ के नाम से जाना जाता था और यह तुर्की के पश्चिमी अनातोलिया क्षेत्र में है।

विदित हो ग्रीस और एशिया माइनर क्षेत्र में सुसमाचार का प्रचार करने के बाद प्रेरित फिलिप की मृत्यु पामुक्काले में हो गयी थी।

ज़ेनित समाचार के अनुसार इताली पुरातत्विक विद्वानों के एक दल ने सन् 1957 से ही प्रेरित फिलिप की कब्र के संबंध में खोज़ अभियान आरंभ किया था जिसे सन् 2000 ईस्वी से सलेन्तो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फ्रांचस्को दानद्रिया के निर्देशन में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने जारी रखा।

वाटिकन समाचार पत्र ‘लोसेर्भातोरे रोमानो’ ने कि सन् 2008 ईस्वी में प्रेरित फिलिप के कब्रस्थान को खोजने की दिशा में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि संत फिलिप शहीद स्थान का नाम मारत्रियोन है जहाँ एक बसिलिका हैं जिसका निर्माण पाँचवी सदी में निर्मित हुआ था। इस बसिलिका के अन्दर एक गिरजाघर है जिसके तीन भाग हैं।

पुरातत्त्व विभाग के मिशन निदेशक ने बताया कि पहली शताब्दि में ही यहाँ पर इस गिरजाघर का निर्माण किया गया था जिसके बीच में एक रोमी कब्र है।

प्राचीन काल से ही अनेक तीर्थयात्री इसी कब्र के दर्शन के लिये जाते रहे हैं। निदेशक अद्रिया के अनुसार चौथी सदी में कैसारिया के एयुसेबियुस ने लिखा था कि " एशिया में दो सितारे चमके जोन जो एफेसस में और फिलिप जिसे हिइयेरापोलिस में दफनाया गया।"

यह भी विदित हो कि संत फिलिप के शहीद होने संबंधी तथ्य पर लोगों में विवाद था पर अप्रमाणिक सुसमाचार लेखकों ने बताया है कि संत फिलिप की मृत्यु रोमी शासन काल में एक शहीद के रूप में हुई।
















All the contents on this site are copyrighted ©.