2011-07-20 12:16:31

मैंगलोरः कारवार के प्रथम धर्माध्यक्ष डिमेल्लो का देहान्त


मैंगलोर, 20 जुलाई सन् 2011 (सी.बी.सी.आय.): कर्नाटक में कारवार के प्रथम काथलिक धर्माध्यक्ष विलियम लेओनार्ड डिमेल्लो का 19 जुलाई को मैंगलोर के फादर म्यूलर अस्पताल में निधन हो गया।

80 वर्षीय, सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष विलियम डिमेल्लो विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

धर्माध्यक्ष डिमेल्लो का जन्म 24 मार्च सन् 1931 ई. को मैंगलोर में हुआ था। मैंगलोर में ही आपने ईशशास्त्र एवं दर्शन का अध्ययन किया और उसके बाद छः अप्रैल सन् 1957 में आप पुरोहित अभिषिक्त किये गये।

29 अप्रैल सन् 1977 को आप कारवार धर्मप्रान्त के पहले धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे।










All the contents on this site are copyrighted ©.