2011-07-07 18:43:37

होली सी तथा अजरबैजान गणतंत्र के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर


(वाटिकन सिटी 6 जुलाई सेदोक, वी आर अंग्रेजी) (वाटिकन सिटी 6 जुलाई सेदोक, वी आर अंग्रेजी) होली सी तथा अजरबैजान गणतंत्र के मध्य 6 जुलाई को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं जो अजरबैजान में काथलिक कलीसिया की वैधानिक स्थिति को संचालित करेगी। होली सी की ओर से वाटिकन के विदेश मामलों के अधिकारी महाधर्माध्यक्ष दोमनिक मेमबेरती ने और अजरबैजान की ओर से विदेश मंत्री एलमर मामादयारोवा ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
महाधर्माध्यक्ष मेम्बेरती ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के मध्य मधुर संबंध के उच्चतम बिन्दु को दर्शाता है। यह ऐतिहासिक समझौता बहुमूल्य साधन है जो धार्मिक स्वतंत्रता के सिद्धान्त को लागू करता है।यह अत्यधिक महत्व का है। इस समझौते के अनुसार अजरबैजान में काथलिक चर्च शांति और विश्वास की भावना में काम करते हुए देश में जनहित के लिए व्यापक योगदान कर सकेगी। उन्होंने कहा कि यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मुसलमान बहुल देश अजरबैजान में अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को सम्मान देने का साक्ष्य भी उपलब्ध कराता है। यह इस बात का सूचक है कि कैसे ईसाई और मुसलमान एक दूसरे को सम्मान देते हुए सहअस्तित्व की भावना में जीवन यापन कर सकते हैं। अंततः यह समझौता अजरबैजान में कार्यरत अनेक धार्मिक समुदायों, ईसाई और गैर ईसाई, के अस्तित्व और गतिविधियों को प्रभावित नहीं करता है और न ही काथलिक चर्च को विशेष स्थिति में रखता है लेकिन कलीसिया धार्मिक विशिष्टता तथा अजरबैजान के विधान के अंतर्गत अपने मिशन को जारी रखना चाहती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.