2011-06-23 16:11:17

शाहबाज भट्टी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया


(इस्लामाबाद एशिया न्यूज) पाकिस्तान में इस्लामाबाद पुलिस ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री स्व शाहबाज भट्टी की हत्या में शामिल होने के संदेह में हाफिज नजर मुहम्मद नामक व्यक्ति को 19 जून को गिरफ्तार किया है। हत्या में उनकी संलिप्तता के लिए इस समय कोई प्रमाण या साक्ष्य नहीं है तथापि वे पूछताछ के लिए 25 जून तक जेल में रहेंगे। रावलपिंडी कोर्ट के एक जज ने पाँच दिन के न्यायिक हिरासत में नजर को भेज दिया ताकि पुलिस अन्य संदिग्धों की संलिप्तता के बारे में जरूरी पूछताछ कर सके। संभवतः नजर ने एक वकील को फोन कर बताया था कि वह शाहबाज भट्टी के हत्यारों को जानता है। उक्त टेलीफोन बातचीत के आधार पर ही पुलिस ने नजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के कहने के अनुसार, जो अनेक सवालों को उत्पन्न करती है, नजर एक काथलिक वकील का पिछले 10 साल से सहयोगी रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति ख्रीस्तीय पास्टर है और भट्टी के खिलाफ उसके कुछ अनुसुलझे निजी मुद्दे रहे थे।
हमलावरों ने 2 मार्च को इस्लामाबाद में काथलिक मंत्री शाहबाज भट्टी की उनकी कार में लगभग 30 चक्र गोलियाँ चलाकर हत्या कर दी थी। हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान नामक संगठन ने ली थी क्योंकि मंत्री शाहबाज भट्टी ईशनिन्दा कानून का निरंतर विरोध करते रहे थे तथा आशिया बीबी नामक 45 वर्षीय काथलिक महिला के पक्ष में बोल रहे थे जिन्हें उक्त काले कानून के तहत मृत्यु दंड की सजा सुनाई गयी थी। जनवरी माह में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गर्वनर की हत्या कर दी गयी थी क्योंकि उन्होंने आशिया बीबी से मुलाकात कर उनके मामले में समर्थन व्यक्त किया था।
कुछ दिनों पूर्व स्वर्गीय़ भट्टी के जीवन और काम पर निर्मित " ए ट्रिब्यूट टू द मार्टर शाहबाज भट्टी " शीर्षक से 43 मिनट की डाक्यूमेंटरी फिल्म का लोकार्पण किया गया। इसका निर्माण सैडो आरगनाईजेशन ने किया है तथा इसका लोकार्पण पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिलान्तार्गत खुशपुर गाँव के संत फिदेलियुस चर्च में किया गया। इसी गाँव में स्व. भट्टी का जन्म हुआ था।








All the contents on this site are copyrighted ©.