2011-06-11 15:42:59

केरल में कम्यूनिटी रेडियो सेवा रेडियो मत्तोल ने दूसरी वर्षगांठ मनाया


(केरल काथलिक न्यूज) भारत के केरल राज्य स्थित व्यानाड जिले में जनजातीय समुदाय के लिए चर्च द्वारा संचालित कम्यूनिटी रेडियो सेवा रेडियो मत्तोल ने 5 जून को दूसरी वर्षगांठ मनाया। मनमथवाडी धर्मप्रांत की समाज सेवा ईकाई द्वारा संचालित रेडियो मत्तोल पहला रेडियो स्टेशन है जो विशेष रूप से केवल जनजातीय समुदाय के लिए कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण करता है।
रेडियो मत्तोल द्वारा दी जा रही सेवा के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर 5 जून को आयोजित एक समारोह में केरल राज्य की जनजातीय कल्याण और युवा मामलों की मंत्री पी. के. जयालक्ष्मी ने कहा कि वे नियमित रूप से इस रेडियो स्टेशन के प्रसारण को सुनती हैं। यह रेडियो प्रसारण जिले के जनजातीय समुदाय के लोगों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लायेगा।
कम्यूनिटी रेडियो अवधारणा के तहत यह रेडियो स्टेशन सन 2009 में दो घंटे के प्रसारण के साथ शुरू किया गया था जो अब प्रतिदिन 16 घंटों के कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। यह लोगों को स्वास्थ्य, कृषि तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारियाँ और सूचनाएँ उपलब्ध कराता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.