2011-06-10 18:22:30

लीबियाई धर्माध्यक्ष ने आंतरिक संघर्ष की चेतावनी दी


(वाटिकन सिटी सीएनएस) लीबिया में उच्च पदस्थ कलीसियाई अधिकारी ने यह आशंका व्यक्त की है कि लम्बे समय तक संघर्ष चलता रहा को इससे विभिन्न गुटों और जातियों के मध्य संघर्ष उत्पन्न हो जायेंगे तथापि उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अभी भी समझौता करके समस्या का समाधान पाना संभव बनाया जा सकता है।
लीबिया में त्रिपोली के धर्माध्यक्ष जियोवान्नी मारतिनेल्ली ने 8 जून को फीदेस समाचार सेवा से कहा कि जो भी व्यक्ति यह सोचता है कि बम से ही सब कुछ का समाधान पाया जा सकता है तो यह गलतफहमी है। लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी की सेना के खिलाफ नाटो के बमबाजी अभियान के आलोचक धर्माध्यक्ष मारतिनेल्ली ने कहा कि 7 जून बहुत भयानक दिन रहा जब नाटो ने सघन बमबारी की। सरकारी सूत्रों के अनुसार त्रिपोली में कम से कम 60 मिसाइल दागे गये और एक ही दिन में 30 से अधिक लोग मारे गये। उन्होंने कहा कि राजनैतिक स्थिति स्पष्ट नहीं है, वे सम्वाद और शांति में प्रगति होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
धर्माध्यक्ष मारतिन्ल्ली ने कहा कि वे अब भी सम्वाद करने पर विश्वास करते हैं तथापि उनकी आशंका है कि लीबियाई लोगों के विभिन्न गुटों के मध्य संघर्ष आरम्भ न हो जाये। यदि लोग एक दूसरे के खिलाफ संघर्ष करने लगें तो यह बहुत ही दःखद और त्रासदीपूर्ण होगा।
धर्माध्यक्ष मारतिनेल्ली ने कहा कि हवाई हमलों के कारण अनेक नागरिकों की मृत्यु हुई है तथा स्थानीय निवासियों को भी बहुत ही अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने अनेक बार संघर्ष विराम करने तथा नेताओं से लीबिया में समस्याओं का कूटनैतिक समाधान पाने की अपील की है।








All the contents on this site are copyrighted ©.