2011-05-28 15:20:15

मध्य पूर्व के धर्माध्यक्षों की सिनड की विशेष समिति द्वारा अंतर धार्मिक संवाद की जरूरत की पुष्टि


(वाटिकन सिटी रोम जेनिथ , काथलिक कल्चर ) मध्य पूर्व के धर्माध्यक्षों की सिनड की विशेष समिति की बैठक रोम में 17 से 18 मई तक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया कि परस्पर समझदारी और सहिष्णुता के विकास, जनहित के लिए शांति और और फलप्रद संबंध का प्रसार करने के लिए धर्मों के मध्य सहअस्तित्व नितांत जरूरी है। विशेष समिति ने मध्य पूर्व में कलीसियाई एकतावर्द्धकता तथा अंतर धार्मिक संवाद के लिए बढ़ती जरूरतों पर भी जोर दिया। स्मरण रहे कि विगत वर्ष अक्तूबर माह में मध्य पूर्व के धर्माध्यक्षों कि धर्मसभा वाटिकन में आयोजित की गयी थी। मध्य पूर्व के धर्माध्यक्षों की सिनड की विशेष समिति की अगली बैठक 6 से 7 जुलाई तक सम्पन्न होगी जिसमें सीमित संख्या में लेखक सदस्य भाग लेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.