बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर संत पापा का संदेश
संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर संत पेत्रुस बासिलिका
के प्रांगण में देश विदेश से आये हजारों तीर्थयात्रियों को अंग्रेजी भाषा में सम्बोधित
करते हुए कहा- अतिप्रिय भाईयो और बहनो,
ख्रीस्तीय प्रार्थना पर हमारी धर्मशिक्षा
में अब हम अपना ध्यान बाइबिल के उत्पत्ति ग्रंथ के उस वृत्तांत की ओर करते हैं जहाँ यब्बोक
नामक नदी के तट पर याकूब का ईश्वर के साथ कुश्ती होने का वर्णन है। यह रहस्यमय साक्षात्कार
रात में होती है जब याकूब अकेला और निहत्था है, उस पर हमला करनेवाले की अस्मिता तथा इस
कुश्ती में कौन विजयी है यह स्पष्ट नहीं है। याकूब घायल हो जाता है और उसे अपने नाम को
व्यक्त करना होता है जिसका तात्पर्य उसकी पराजय है लेकिन वह एक नया नाम पाता है- इस्राएल,
और उसे आशीर्वाद मिलता है। भोर होने पर याकूब पहचानता है कि उसका प्रतिद्वन्द्वी ईश्वर
है। याकूब लंगड़ाता हुआ नदी पार करता है।
कलीसिया की आध्यात्मिक परम्परा ने इस
कथा में देखा है प्रार्थना का संकेत, विश्वास से पूर्ण संघर्ष जो अंधकार में घटित होता
है। यह धैर्यवान रहने की माँग करता है और यह आंतरिक नवीनीकरण तथा ईश्वर की कृपा से भूषित
है। यह संघर्ष हमसे अथक प्रयास की माँग करता है और इसका समापन ईश्वर की दया और उपहार
के प्रति समर्पण करने से होता है। भोर के समय याकूब ने संघर्ष स्थल का नाम पनुएल रखा
जिसका अर्थ है ईश्वर का चेहरा क्योंकि उसने कहा- ईश्वर को आमने-सामने देखने पर भी मैं
जीवित रह गया। हमारी प्रार्थना में हम प्रभु से मदद माँगें जैसा कि हम विश्वास के संघर्ष
का सामना करते हैं और वे हमें आशीर्वाद दें जैसा कि हम उनके मुखमंडल को देखने की इच्छा
रखते हैं।
इतना कहने के बाद संत पापा ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में उपस्थित
सब अंग्रेजी भाषी तीर्थयात्रियों विशेष रूप से इंगलैंड, आयरलैंड, डेनमार्क, नोर्वे, नाईजीरिया,
आस्ट्रेलिया, भारत, इंडोनेशिया, जापान और अमरीका से आये तीर्थयात्रियों का हार्दिक स्वागत
किया। उन्होंने विशेष रूप से वुंडेड वारियर्स समूह तथा उपस्थित अनेक विद्यार्थी समूहों
का भी अभिवादन किया और गीतों के द्वारा ईश्वर का महिमागान करने के लिए गायनमंडली को धन्यवाद
दिया। संत पापा ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अंत में सब पर पुनर्जीवित ईश्वर की
खुशी और आनन्द की कामना की और अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान किया।