2011-05-05 17:45:43

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने " द हैंड " डोक्यूमेंटरी फिल्म का लोकार्पण किया


( उकान) भारत के उत्तरपूर्वी राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने राजधानी इम्फाल स्थित डोन बोस्को स्कूल में पहली मई को आयोजित एक समारोह में " द हैंड " नामक डोक्यूमेंटरी फिल्म का लोकार्पण किया। यह फिल्म युवाओं के मित्र, संत जोन बोस्को जो डोन बोस्को के नाम से लोकप्रिय हैं उनके द्वारा स्थापित धर्मसमाज के धर्मसमाजियों द्वारा पिछले 90 वर्षों में भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में लाये गये परिवर्तन को दर्शाती है।
शहर में डोन बोस्को के अवशेष के आगमन के अवसर पर आयोजित समारोह में श्री सिंह ने 25 मिनट की डोक्यूमेंटरी फिल्म " द हैंड " की प्रथम प्रति राज्य सभा के स्थानीय सदस्य रिसांग किसांग को भेंट किया। उन्होंने दीमापुर प्रांत के सलेशियन धर्मसमाजियों के सुपीरियर फादर डा. जेम्स पुनथुरूथिल को फिल्म की प्रति देते हुए कहा कि विगत वर्षों में हमारे लोगों के साथ डोन बोस्को के पुत्र पुत्रियों ने जो उपलब्धियाँ हासिल कीं उसके लिए मणिपुर की जनता कृतज्ञता और गर्व का अनुभव करती है।
सलेशियन सुपीरियर फादर पुनथुरूथिल ने कहा यह सार्थक है कि फिल्म का लोकार्पण मणिपुर की राजधानी में किया जा रहा है जहाँ मारम में 1997 में तथा नगारियन में 2001 में चार युवा सलेशियन मिशनरी शहीद हुए। यह भी फिल्म का एक मुख्य बिन्दु है तथा इस क्षेत्र के लिए सलेशियन धर्मसमाजियों के पूर्ण समर्पण को इंगित करता है।
" फैशनिंग ए पीपल अयन्ड अ रीजन " उपशीर्षक के तहत सन 1922 में मेघालय के शिलौंग में प्रथम सलेशियनों का आगमन, क्षेत्र के लोगों का प्रिय बनने और विकास के लिए लोगों के साथ मिलकर काम करने को भी इस फिल्म में दर्शाया गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.