2011-04-28 18:09:40

मेक्सिको सिटी में एक काथलिक पुरोहित की हत्या


(मेक्सिको सिटी सीएनएस) मेक्सिको सिटी के एक पल्ली में एक काथलिक पुरोहित का शव पाया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारी इसे सुबह में डकैती करने के प्रयास के तहत की गयी हत्या मान रहे हैं। मेक्सिको सिटी के कोयाकान में संत जोसेफ पल्ली गिरजाघर की देखरेख करनेवाले सेवक ने 26 अप्रैल को फादर होसे फ्रांसिस्को सांचेज दुरान के शव को पाया।
पुलिस सूत्रों ने समाचार पत्र रिफोरमा को बताया कि 63 वर्षीय फादर सांचेज को सिर में गंभीर चोट आयी थी जो कुर्सी के प्रहार से की गयी थी।
मेक्सिको सिटी महाधर्मप्रांत के प्रवक्ता फादर हुयूगो वाल्देमार ने गिरजाघरों तथा पुरोहितों को और अधिक सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश, मेक्सिको सिटी में देश के अन्य शहरों के समान ही अनेक पुरोहितों की हत्या की गयी है। उन्हीं घटनाओं में यह एक और मामला है।








All the contents on this site are copyrighted ©.