2011-04-02 13:54:46

मोनसिन्योर कीथ न्यूटन संत पापा से मिले


वाटिकन सिटी, 2 अप्रैल, 2011(ज़ेनित) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने आवर लेडी
ऑफ वालसिंघम के प्रथम व्यक्तिगत ओरडिनारियेट मोनसिन्योर कीथ न्यूटन से मुलाक़ात की।

मोन्सिन्योर न्युटन उन तीन अंगलिकन धर्माध्यक्षों में से एक हैं जिन्हें 15 जनवरी को लंदन के वेस्टमिन्सटर महागिरजाघर में काथलिक पुरोहित के रूप में अभिषिक्त किया गया।

उनके साथ दो अन्य अंगलिकन धर्माध्यक्षों को अन्द्रेयस बुर्नहम और फादर जोन ब्रोडहर्स्ट का भी अभिषेक संपन्न हुआ था।

विदित हो कि संत पापा की प्रस्तावित योजना " अँगलिकानोरुम कोयेतिबुस " के अनुसार 58 वर्षीय कीथ को अंगलिक कलीसिया से काथलिक कलीसिया में आने वालों के लिये बने ओरडिनारियेट के देख-भाल की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

मोनसिन्योर कीथ के साथ विश्वास संबंधी सिद्धांतों के लिये बनी परिषद के अनध्यक्ष कार्डिनल विलियम लेवादा और अंगलिकन कलीसिया से 17 साल पूर्व काथलिक कलीसिया में आये सहायक धर्माध्य7 अलन स्टीफन होप्स भी संत पापा के साथ मिलने आये।

विदित हो कि ओरडिनारियेट की स्थापना का दायित्व धर्माध्यक्ष ऐलन को ही सौंपा गया है।

वाटिकन सूत्रों ने मोनसिन्योर कीथ की संत पापा से मुलाक़ात की पुष्टि की पर आपसी बातचीत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया।











All the contents on this site are copyrighted ©.