2011-03-26 12:57:17

टी.वी. में 24 घंटे सुसमाचार प्रचार


लन्दन, 26 मार्च, 2011(ज़ेनित) संत पापा के इस आह्वान पर कि आज की काथलिक कलीसिया को सुसमाचार प्रचार के लिये नयी मीडिया का सहारा लेना चाहिये त्रिनिदा और तोबागो के ‘लिविंग वाटर समुदाय’ ने एक केबल चैनल शुरु किया है। इसमें 24 घंटे सुसमाचार के प्रचार क लिये प्रसारण किये जायेंगे।

पोर्ट ऑफ स्पेन के महाधर्माध्यक्ष एडवर् गिलबर् ने इस योजना का पूर्ण समर्थन किया है।

ज़ेनित समाचार के अनुसार त्रिनिटी टीवी ने 17 सालों से कलीसिया की सेवा की है। विगत दो सालों से इन्होंने इंटरनेट के सहारे लोगों के लिये 24 घंटे की सेवा भी उपलब्ध करा दी है।

विदित हो कि लिविंग वाटर कम्युनिटी लोकधर्मियों का एक संगठन है। इनके प्रयास से टीवी चैनल 10 का विस्तार हो सका है। इस कार्यक्रम के विस्तार में 9 हज़ार डॉलर खर्च किये गये हैँ।

ज्ञात हो कि त्रिनिदात और तोबागो में 1 करोड़ 20 लाख लोग आस्तिक है जो भगवान पर विश्वास करते हैं। इनमें एक तिहाई लोग काथलिक है तथा 22 प्रतिशत हिन्दु धर्मावलंबी है।










All the contents on this site are copyrighted ©.