2011-03-25 18:34:50

महाधर्माध्यक्ष रोमेरो की विरासत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य महासभा की मान्यता


( 24 मार्च वीआर वर्ल्ड) संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य महासभा ने महाधर्माध्यक्ष रोमेरो की विरासत को मान्यता प्रदान कर दी। वे निर्धनों और समाज के वंचित तबकों के अधिकारों और उनकी मानव मर्यादा की रक्षा के लिए सतत कार्यरत थे। 24 मार्च का दिन मानवाधिकारों के गहन हनन और इसके शिकार हुए लोगों की मर्यादा के बारे में सत्य के अधिकार के अंतरराष्ट्रीय दिवस रूप में मनाया जायेगा। यह पहल अल साल्वाडोर में मारे गये महाधर्माध्यक्ष ओस्कार अरनुल्फो रोमेरो के प्रति श्रद्धांजलि है जिनकी 24 मार्च 1980 को ख्रीस्तयाग करते समय हत्या कर दी थी। एल साल्वादोर में 12 वर्षों तक चले गृहयुद्ध में लगभग 75 हजार सोग मारे गये थे।

ईसाई धर्मानुयायी स्वर्गीय महाधर्माध्यक्ष रोमेरो को शहीद तथा विश्व के विभिन्न भागों में न्याय और शांति के लिए काम करनेवाले आदर्श के रूप में मानते हैं, उनकी विरासत को कलीसिया तथा कलीसिया के बाहर भी मान्यता प्रदान की जा रही है।







All the contents on this site are copyrighted ©.