2011-03-21 13:50:52

जापान के लिये 10 लाख की सहायता राशि


बंगलोर, 21 मार्च, 2011(कैथन्यूज़) बंगलोर महाधर्माप्रांत ने जापान के भूकम्प और सुनापी पीड़ितों के पुनर्वास के लिये 10 लाख रूपये की सहायता राशि देने घोषणा की है।
बंगलोर के महाधर्माध्यक्ष बेरनार्ड मोरास ने सहायता राशि की घोषणा उस समय की जब 17 मार्च वृहस्पतिवार को प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये धर्मप्रांतीय स्तर पर एक सभा का आयोजन किया गया था।
सभा में उपस्थित जापानी कोन्सुलेट की शालिनी वालिया और प्रतिमा सरकार ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों को उनके योगदान के लिये धन्यवाद दिया।
सभा में उपस्थित लोगों ने जलवायु परिवर्तन पर अपनी चिंता व्यक्त की और उससे उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों के प्रति अपने सहानुभूति व्यक्त किये।








All the contents on this site are copyrighted ©.