2011-03-18 15:33:57


संत जोन बोस्को पर सलेशियनों द्वारा फिल्म का निर्माण


(उकान समाचार सेवा) संत जोन बोस्को के जन्म की दो सौंवी वर्षगाँठ समारोह के उपलक्ष्य में उत्तरपूर्व भारत के सलेशियन धर्मसमाजी डोन बोस्को पर एक लघु फिल्म बना रहे हैं। द हैंड ओफ डोन बोस्को नामक 28 मिनट की फिल्म पहली मई को रिलीज की जाएगी। इसी दिन संत जोन बोस्को के अवशेष की तीर्थयात्रा का भारत में पहला दिन होगा।
फिल्म की कथा के लेखक तथा निर्देशक त्रिपुरा के सलेशियन पुरोहित फादर जोसेफ पुलिंथानाथ ने कहा कि यह ईश्वर को धन्यवाद देना है उन सब आश्चर्यजनक कार्यों के लिए जिसे ईश्वर ने डोन बोस्को के हाथ द्वारा उत्तरपूर्व में किया है। संत जोन बोस्को का अवशेष इस समय विश्व के विभिन्न् देशों की यात्रा पर है और यह म्यांमार से 29 अप्रैल को भारत पहुँचेगा।


भारत में संत के अवशेष की तीर्थयात्रा पहली मई को मणिपुर के इम्फाल में आरम्भ होगी तथा यह गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई,चेन्नै, गोआ, कर्नाटक, केरल, हैदराबाद तथा त्रिच्ची से होकर गुजरेगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.