2011-02-22 10:05:19

विश्व में काथलिकों की संख्या में वृद्धि


वाटिकन सिटी, 21 फरवरी, 2011(ज़ेनित) परमधर्मपीठीय वार्षिक आँकडों की किताब ‘अन्नवारियो पोन्तिफिचियों’ के अनुसार विश्व में बपतिस्मा प्राप्त काथलिकों और पुरोहितों और सेमिनेरियनों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह भी जानकारी दी गयी है कि इनमें से अधिकतर काथलिक अमेरिकी राष्ट्रों में निवास करते हैँ।

विदित हो कि शनिवार 19 फरवरी को वाटिकन सचिव कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने तथा वाटिकन आम मामलों के सह सचिव महाधर्माध्यक्ष फेरनान्दो फिलोनी ने संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें को ‘पेपल ईयरबुक 2011’ भेंट की।

पेपल इयरबुक 2011 के अनुसार सन् 2000 ईस्वी में काथलिकों की संख्या 1 अरब 16 करोड़ थी जो बढ़कर 1 अरब 18 करोड़ हो गयी है। अर्थात् काथलिकों की संख्या में करीब 1 करोड़ 50 लाख की वृद्धि हुई है।

ग़ौरतलब है कि विगत दो वर्षों में अमेरिकी राष्ट्रों में ईसाइयों की संख्या में परिवर्तन नहीं हुआ और विश्व की कुल जनसंख्या का 13 प्रतिशत ही रहा किन्तु पिछले दो सालों में यह बढ़कर 49.4 प्रतिशत हो गया।

एशिया में भी काथलिक जनसंख्या में दशमल्लव एक प्रतिशत की वृद्धि हुई। विश्व की जनसंख्या का 10.6 प्रतिशत से 10.7 प्रतिशत हो गयी है। ज्ञात हो कि विश्व की कुल आबादी का 60.7 प्रतिशत जनसंख्या एशिया में है।

विश्व की आबादी के 24 प्रतिशत काथलिक यूरोप में निवास करते हैं जब कि विश्व की कुल आबादी का 15.2 प्रतिशत लोग अफ्रीका और ओसियाना दोनों क्षेत्र में निवास करते हैं और विश्व काथलिक जनसंख्या का .8 प्रतिशत।

सन् 2008 और 2009 के बीच धर्माध्यक्षों की संख्या 5,002 से बढ़कर 5,065 हुई है।

उधर पुरोहितों की संख्या सन् 2000 से ही लगातार बढ़ती ही जा रही। धर्मप्रांतीय और धर्मसंघीय पुरोहितों कि संख्या सन् 2000 में 4लाख 5 हज़ार 178 से बढ़कर सन् 2009 में 5 लाख 10 हज़ार 593 हो गयी है।

ग़ौरतलब है कि पुरोहितों की संख्या में वृद्धि सिर्फ एशिया और अफ्रीकी देशों में हुई है अन्य महादेशों में इसमें कमी देखी गयी है।

उधर विश्व में प्रोफेस्ड धर्मबहनों की कुल संख्या में गिरावट आयी है पर एशिया और अफ्रीका में इनकी बढ़ोत्तरी हुई है। सन् 2000 में इनकी संख्या 7 लाख 39 हज़ार 68 थी जो घटकर सन् 2009 में 7 लाख 29 हज़ार 3 सौ 31 हो गयी है।

इसके साथ ही पुरोहितों के उम्मीदवारों की संख्या में भी दशमल्लव 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसमें एशिया में 2.39 प्रतिशत और अफ्रीका में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यूरोप में 1.64 प्रतिशत कम और अमेरिकी राष्ट्रों में दशमल्लव 17 प्रतिशत कम हुआ है।

सन् 200 8 में यह संख्या 1 लाख 17 हज़ार 24 थी जो सन् 2009 में बढ़कर 1 लाख 17 हज़ार 978 हो गयी।














All the contents on this site are copyrighted ©.