2011-02-09 12:16:24

कास्टेल गोन्दोल्फोः अन्तर-महाद्वीपीय सम्मेलन के लिये 40 देशों के धर्माध्यक्ष रोम में


कास्टेल गोन्दोल्फो, 9 फरवरी 2011 (सेदोक): रोम शहर के परिसर में कास्टेल गोन्दोल्फो स्थित फोकोलारी लोकधर्मी आन्दोलन के मुख्यालय में 8 से 11 फरवरी तक विभिन्न महाद्वीपों के धर्माध्यक्षों का सम्मेलन जारी है।

इस सम्मेलन में अमरीका, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, मध्यपूर्व तथा ओशियाना के चालीस देशों के 75 कार्डिनल एवं धर्माध्यक्ष विचारों का आदान प्रदान कर रहे हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य विश्व व्यापी सामाजिक परिवर्तनों के मद्देनज़र विश्व में काथलिक कलीसिया की भूमिका को समझना है। फोकोलारी लोकधर्मी अभियान द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि नई चुनौतियों का सामना करने के लिये विभिन्न महाद्वीपों के अनुभव लाभकर सिद्ध होंगे तथा विश्वासियों के मार्गदर्शन हेतु आलोक मिलेगा।

वाटिकन के वरिष्ठ कार्डिनल, परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष कार्डिनल मार्क ओले, परमधर्मपीठीय संस्कृति सम्बन्धी परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल जान फ्रान्को रवासी तथा ख्रीस्तीयों के बीच एकता को प्रोत्साहित करने हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल कुर्ट कॉख सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.