2011-02-08 12:11:25

राँचीः हिन्दुओं एवं मुसलमानों ने भी सन्त पापा के दूत का स्वागत किया


राँची, 8 फरवरी 2011 (सी.बी.सी.आय.): राँची में काथलिकों एवं अन्य ख्रीस्तीय सम्प्रदायों के लोगों सहित विभिन्न धर्मों के अनुयायियों ने सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें के विशेष दूत कार्डिनल मरफी ओकोनोर का हार्दिक स्वागत किया।

स्व. सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय की भारत यात्रा की रजत जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्डिनल मरफी ओकोनोर ने भारत के विभिन्न शहरों का दौरा किया। चार फरवरी को वे राँची में थे जहाँ हवाई अड्डे से धर्माध्यक्षीय निवास तक सात किलो मीटर लम्बे मार्ग के ओर छोर खड़े हज़ारों लोगों ने जयनारों से सन्त पापा के विशेष दूत का स्वागत किया। कार्डिनल ने राँची के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "इस शानदार एवं भावप्रवण स्वागत ने मुझे अभिभूत कर दिया है।"
सन्त पापा के दूत की प्रतीक्षा में खड़े हिन्दू धर्मानुयायी डी.एन.भारती ने ऊका समाचार से कहा, "राँची में विभिन्न धर्मों के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं इसीलिये इतनी विशाल संख्या वे अपने ईसाई भाइयों के साथ सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें के दूत का स्वागत करने एकत्र हुए हैं।"

25 वर्षों पूर्व सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय ने भारत की 14 दिवसीय यात्रा की थी। इस अवसर पर उन्होंने मुम्बई, चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता एवं राँची का दौरा किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.