2011-01-31 16:11:01

देवदूत संदेश प्रार्थना के बाद संत पापा का संदेश


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने रविवार 30 जनवरी को संत पेत्रुस बासिलिका के प्रांगण में देश विदेश से आये हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को देवदूत संदेश प्रार्थना का पाठ करने के बाद कहा- इस रविवार को हम विश्व कुष्ठ दिवस मनाते हैं जिसे 1950 के दशक में राऊल फालेरो ने मनाये जाने के लिए आह्वान किया था तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी गयी। यद्यपि आज कुष्ठ रोग की बीमारी समाप्त हो रही है तथापि दुर्भाग्यवश अनेक लोग बहुत दयनीय परिस्थितियों में इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं।

संत पापा ने कहा कि वे सब बीमार लोगों, कुष्ठ रोगियों की सेवा करनेवालों तथा इस बीमारी का उन्मूलन करने के विभिन्न कार्य़ों में संलग्न लोगों को विशेष प्रार्थना का आश्वासन देते हैं। वे विशेष रूप से l’Associazione Italiana Amici di Raoul Follereau, संगठन का अभिवादन करते हैं जो अपनी स्थापना की 50 वीं वर्षगाँठ मना रहा है।

संत पापा ने आगे कहा कि आनेवाले दिनों में सुदूर पूर्व के अनेक देशों में सहर्ष विशेष रूप से परिवारों के मिलन में लूनर न्यू ईयर का समारोह मनाया जायेगा। इन सब लोगों के लिए वे हार्दिक शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

संत पापा ने कहा कि आज पवित्र भूमि में शांति के लिेए मध्यस्थता करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस भी है। वे येरूसालेम में लातिनी रीति के प्राधिधर्माध्यक्ष तथा पवित्र भूमि के संरक्षक के साथ संयुक्त होकर सबलोगों को प्रार्थना करने के आमंत्रित करते हैं ताकि प्रभु ईश्वर ठोस शांति योजनाओं में लोगों के मन और दिल को एक साथ लायें।








All the contents on this site are copyrighted ©.