2011-01-31 16:12:48

अंग्रेजी भाषी तीर्थयात्रियों के लिए संत पापा का सम्बोधन


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने रविवार 30 जनवरी को संत पेत्रुस बासिलिका के प्रांगण में देश विदेश से आये हजारों अंग्रेजी भाषी तीर्थयात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे आज यहाँ देवदूत संदेश प्रार्थना के लिए उपस्थित सब अंग्रेजी भाषी तीर्थयात्रियों का सहर्ष अभिवादन करते हैं। इस रविवार के सुसमाचार पाठ में हमने आठ धन्यताओं के बारे में सुना, वह सुंदर वृत्तांत जो हमसे क्रिश्चियन डिसाइपलशिप अर्थात मसीही शिष्य बनने की माँग करता है। येसु ने अपने जीवन और मृत्यु तथा मृतकों में से जी उठने के द्वारा हमारे लिए उस नये जीवन को प्रकट किया जो उनलोगों के लिए है जो प्रेम पथ पर चलते हुए उनका अनुसरण करते हैं।

संत पापा ने कहा आप सब पर जो आज यहाँ उपस्थित हैं, आपके घर में आपके प्रियजनों और परिजनों पर वे ईश्वर की शांति और खुशी रूपी कृपा की प्रचुर मात्रा में मिलने की कामना करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.