2011-01-17 20:02:39

अंगलिकन से काथलिक बने तीन नये पुरोहितों को संत पापा की शुभकामनायें


लन्दन, 17 जनवरी, 2011 (ज़ेनित) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने अंगलिकन कलीसिया के तीन धर्माध्यक्षों कीथ न्यूटन, अंद्रेयस बुर्नहम और जोन ब्रोडहर्स्ट को उनके काथलिक पुरोहित अभिषिक्त होने पर शुभकामनायें दी है।
विदित हो कि तीनों अंगलिकन धर्माध्यक्षों का लंदन के वेस्टमिन्सटर महागिरजाघर उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। ये तीनों पुरोहित इंगलैंड और वेल्स में बनाये गये नये ओर्डिनारियेट आवर लेडी ऑफ वाल्सिंघम में कार्य करेंगे।
फादर न्यूटन को इस नये ओर्डिनारियेट का अध्यक्ष बनाया गया है। विदित हो कि संत पापा ने शनिवार को एक विशेष दस्तावेज़ " अंगलिकानोरुम कोयेतिबुस " के आधार पर अंगलिकन कलीसिया के उन विश्वासियों के लिये जिन्होंने काथलिक कलीसिया में पूर्ण रूप से सम्मिलित होने की इच्छा प्रकट की है, एक नया ओर्डिनारियेट बनाया है।
शनिवार 15 जनवरी को हुए अभिषेक समारोह में विश्वास के सिद्धांत के लिये बनी समिति कि अध्यक्ष कार्डिनल विलियम ने कहा कि " संत पापा की इच्छा के अनुसार वे तीनों नये पुरोहितों और उनकी पत्नियों बच्चों और उपस्थित लोगों को वे आशिष प्रदान करते हैं।"
उन्होंने कहा कि तीन अंगलिकन धर्माध्यक्षों का काथलिक पुरोहित बनना पूरी कलीसिया के लिये गौरव और खुशी का दिन है।
कार्डिनल ने बताया कि काथलिक कलीसिया के प्रेरितिक संविधान के " अंगलिकानोरुम कोएतिबुस " के अनुसार परिस्थितिवश विवाहित अंगलिकन धर्माध्यक्षों को काथलिक पुरोहित बनाये जाने की अनुमति है।
कार्डिनल लेवादा ने बताया कि " आधिकारिक रूप से अंगलिकन कलीसिया के काथलिक कलीसिया में आने को इच्छुक विश्वासियों को पास्का पर्व के समय पूर्ण रूप से स्वीकार किया जायेगा।"
इस अवसर पर बोलते हुए नये ओर्डिनेट न्युटन ने कहा कि " काथलिक कलीसिया के के लिये यह एक ऐतिहासिक और गौरव का पल है।"
कार्डिनल ने कहा कि " परिवर्तन अनिश्चतता का समय होता है पर वे इच्छुक अंगलिकनों का स्वागत करते हैं और प्रार्थनामय सहायता का आश्वासन देते हैं।"










All the contents on this site are copyrighted ©.