2011-01-15 13:02:36

संत पापा जोन पौल द्वितीय के अवशेष को संत पेत्रुस महागिरजाघर में लाया जायेगा


वाटिकन सिटी, 15 जनवरी, 2011 (ज़ेनित) संत पापा जोन पौल द्वितीय के अवशेष को संत पेत्रुस महागिरजाघर नीचे के तल से निकालकर मुख्य गिरजाघर में रखा जायेगा।
उक्त बात की जानकारी देते हुए वाटिकन के स्थानीय समाचार पत्र लोसेरभातोरे रोमानो ने कहा कि " ताबूत स्तानांतरण बिना उत्खनन के कर दिया जायेगा अर्थात् उसके शरीर का निरावरण नहीं किया जायेगा।"
समाचार के अनुसार संत पापा संत पौल द्वितीय के शरीर को " बन्द " कर रखा जायेगा और जहाँ उसे रखा जायेगा उस स्थान पर संगमरमर की पत्थर पर लिखा होगा " बियातेस इयोन्नेस पौलुस द्वितीय।"
लोसेर्भातोरे ने ज़ेनित समाचार को बताया कि संत पापा जोन पौल द्वितीय के अवशेष को संत पेत्रुस महागिरजाघर के संत सेबास्तियन चैपल में रखा जायेगा।
संत सेबास्तियन चैपल संत पियेता चैपल और चैपल ऑफ ब्लेसेड साक्रमेंट के मध्य अवस्थित है।
विदित हो कि इसी चैपल में धन्य इन्नोसेन्ट ग्यारहवें का अवशेष है। साथ ही संत पीयुस ग्यारहवें और पीयुस बारहवें को प्रतिमा भी वेदी के अगल-बगल में रखा गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.