2011-01-14 17:15:12

नये सीसीबीआई अध्यक्ष कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का सहर्ष स्वागत


भारत में लैटिन रीति के धर्माध्यक्षों के कांफ्रेस सीसीबीआई के नये अध्यक्ष रांची के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का राँची पहुँचने पर विभिन्न धर्मों के लोगों ने सहर्ष स्वागत कर उन्हें बधाई दिया।
उकान समाचार सेवा के अनुसार 14 जनवरी को रांची पहुंचने पर विश्वासियों ने कार्डिनल महोदय का नाच गाकर स्वागत किया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञात हो कि चेन्ने में 12 जनवरी को समाप्त हुए सीसीबीआई की पूर्णकालिक बैठक के दौरान कार्डिनल टोप्पो दूसरी बार इस कांफ्रेंस के अध्यक्ष चुने गये। उनकी कार्यावधि दो साल की होगी। सीसीबीआई भारत में लैटिन रीति के धर्माध्यक्षों का कांफ्रेंस है।








All the contents on this site are copyrighted ©.