2011-01-13 15:37:33

संत पापा द्वारा पोर्त आउ प्रिंस के लिए नये महाधर्माध्यक्ष और सहयोगी धर्माध्यक्ष की नियुक्ति


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने 12 जनवरी को ले कायेस के 69 वर्षीय धर्माध्यक्ष गुईर पोउलार्ड को हैती में पोर्त आउ प्रिंस का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया। ठीक एक साल पहले 12 जनवरी 2010 को आये विनाशकारी भूकम्प में पोर्त आउ प्रिंस के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ सेरजे मियोत सहित लगभग दो लाख लोगों की मृत्यु हो गयी थी।
पोर्त आउ प्रिंस के नये महाधर्माध्यक्ष गुईर पोउलार्ड 1972 में पोर्त आउ प्रिंस महाधर्मप्रांत के लिए पुरोहित अभिषिक्त हुए थे। उन्होंने हैती और फ्रांस में अध्ययन किया। संत पापा जोन पौल द्वितीय ने उन्हें 1988 में जैकमेल का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया था तथा संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने सन 2009 में उन्हें ले कायेस का धर्माध्यक्ष बनाया था।
संत पापा ने 12 जनवरी को ही एक अन्य नियुक्ति में मान्यवर गलांदास मारिये एरिक ताउसेंट को पोर्त आउ प्रिंस महाधर्मप्रांत का सहयोगी धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे अबतक पोर्त आउ प्रिंस में कारितास के निदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे। 45 वर्षीय मान्यवर गलांदास पोर्त आउ प्रिंस के कैथीड्रल पल्ली में सन 2007 से मेषपाल रहे हैं तथा सन 2008 से महाधर्मप्रांतीय काथलिक चारिटीस के इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवा अर्पित करते रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.