2010-12-22 12:54:33

इन्दौरः दिव्य शब्द धर्मसमाज द्वारा भक्तिगीतों का नया संगीत संग्रह प्रकाशित


इन्दौर के काथलिक धर्माध्यक्ष चाको थोटूमारीकल ने 17 दिसम्बर को इन्दौर स्थित सत प्रकाशन केन्द्र में, 11 भक्ति गीतों वाले, दिव्य शब्द धर्मसमाज के नये संगीत संग्रह का विमोचन किया।

ईशावयम नामक इस संग्रह में ख्रीस्तायन फिल्म के 11 भक्तिगीत हैं जिसका निर्माण दिव्य शब्द धर्मसमाज के मीडिया केन्द्र, सत प्रकाशन संचार केन्द्र द्वारा किया गया है।

धर्माध्यक्ष थोटूमारीकल के अनुसार ये भक्तिगीत लोगों के दैनिक जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

सत प्रकाशन केन्द्र के निर्देशक फादर जामोन जेम्स ने बताया कि भारत के लोकप्रिय गायकों
ने उक्त गीतों को आवाज़ प्रदान की है।








All the contents on this site are copyrighted ©.