2010-12-11 20:38:23

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दो काथलिक पुरोहितों को सम्मानित किया


गोवा, 11 दिसंबर, 2010 (उकान) राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने मंगलोर के एक कोंकणी सांस्कृतिक संगठन ‘मानड सोभन्न’ के जुबिली समारोह में जेस्विट फादर प्रताप नायक को कोंकणी भाषा में विशिष्ट योगदान के लिये के लिये सम्मानित किया।


विदित हो कि गोवा सरकार ने इस संस्थान को कोंकणी शोध संस्थान के रूप में मान्यता प्रदान की है। फादर प्रताप ने सन् 1982 से ही कोंकणी साहित्य के लिये अपने योगदान दिये हैं।


दो पुरोहितों – फादर प्रताप नायक और कपुचिन फादर पीटर के सम्मान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति बोलते हुए प्रतिभा पाटिल ने कहा कि वे कोंकणी भाषा के विकास और विस्तार के लिये मानड सोमन्न संस्थान की सराहना करतीं हैं।


इस समारोह में करीब 10 हज़ार लोगों ने हिस्सा लिया। विदित हो कि 66 साल पहले संस्थापित इस शोध संस्थान ने 170 नाटकों का मंचन किया है।


इस संस्थान में कोंकणी नाटक सभा के निदेशक कपुचिन फादर पीटर सिप्रियन डीसूज़ा ने भी प्रेरणादायक नाटकों के द्वारा ख्रीस्तीय आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार किया है।


उकान समाचार ने बताया कि इस संस्थान करने का उद्देश्य है संस्कृति को धार्मिक नाटिकाओं के ज़रिये जीवित रखना।










All the contents on this site are copyrighted ©.