2010-12-01 17:47:18

बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें द्वारा दिया गया संदेश


श्रोताओ संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने पहली दिसम्बर को वाटिकन स्थित संत पापा पौल ष्षटम सभागार में आयोजित बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर देश विदेश से आये हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को विभिन्न भाषाओं में सम्बोधित किया। उन्होंने अंग्रेजी भाषा में कहा-


अतिप्रिय भाईयो और बहनो,

आज की हमारी धर्मशिक्षा माला नोरविच की जुलियन पर केन्द्रित है जो अंग्रेजी रहस्यवादी और तेरहवीं सदी के उत्तरार्र्द्ध एवं 14 वीं सदी के पूर्वाद्ध की एकान्तवासिनी थीं। जुलियन अपनी पुस्तक रिविलेशन्स ओफ डिवाइन लभ के लिए सबसे अधिक जानी जाती हैं जिसमें 16 दर्शनों का वर्णन है जिसे उन्होंने गंभीर बीमारी के समय पाया था। ये रिवेलेशन्स या प्रकाशना येसु के प्रेम पर केन्द्रित हैं। जुलियन के अपने शब्दों में प्यार ही हमारे प्रभु का अर्थ है। ये एक प्रकार का आशावाद देते हैं जो इस अवश्यंभाविता पर आधारित है कि हम ईश्वर के द्वारा प्रेम किये गये हैं और उनके दिव्य संरक्षण में हमें सुरक्षा मिली है। जैसा कि जुलियन ईश्वर की शक्ति के बारे में कहती हैं कि वह बुराई से भी अच्छाई निकाल सकती है सब अच्छा हो जायेगा और सब प्रकार की चीजें अच्छी हो जाएंगी। जुलियन का रहस्यवाद नबी इसायस को प्रतिध्वनित करता है जिन्होंने ईश्वर द्वारा अपनी संतान के प्रति स्नेहपूर्ण परवाह को प्रदर्शित करने के लिए माँ के प्यार के प्रतीक का उपयोग किया था जिसकी पराकाष्ठा उनके पुत्र के देहधारण तथा प्रतिज्ञा के पूरा करने में हुई। हर युग की अनेक पवित्र महिलाओं के समान, दुनियावी जीवन से दूर रहने पर भी जुलियन आध्यात्मिक गाईड बन गयी जिनकी बहुत माँग थी। हमारे अपने जीवन में हम उनकी शिक्षा से लाभ उठायें कि ईश्वर प्रेम है जो हमारे जीवन में पूर्ण परिवर्तन लाया है, हमारे दिल में तथा हमारे द्वारा जो लोग हमारे चारों ओर हैं उन्में खुशी और शांति लाता है ।

इतना कहने के बाद संत पापा ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में उपस्थित अनेक विद्यार्थी समूहों का हार्दिक अभिवादन किया। उन्होंने अंग्रेजी भाषी पर्यटकों विशेष रूप से मलेशिया, आस्ट्रेलिया और अमरीका से आये पर्यटकों और विश्वासियों का अभिवादन करते हुए सब लोगों पर प्रचुर मात्रा में प्रभु येसु मसीह के आनन्द और शांति की कामना की। आमदर्शन समारोह में उपस्थित पर्यटकों को इताली फ्रेंच जर्मन, पोलिश सहित अन्य भाषाओं में सम्बोधित करने के बाद समारोह के अंत में संत पापा ने सबको अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.