2010-11-25 17:08:43

मानुएला कामानी का निधन


संत पापा के प्रेरितिक प्रासाद में कार्यरत मेमोरेस दोमिनी की 4 समर्पित लोक धर्मी महिलाओं में से एक, 56 वर्षीय मानुएला कामानी मंगलवार संध्या रोम शहर के नोमेंताना मार्ग में एक कार के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उन्हें अविलम्ब निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहाँ इमरजेंसी आपरेशन के बाद बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। इस दुःखद घटना की सूचना संत पापा को दी गयी जिन्होंने बुधवार को दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना अर्पित किया। संत पापा ने अपनी नवीनतम पुस्तक लाइट ओफ द वर्ल्ड में अपने दो सचिवों तथा मेमोरिस दोमिनी की चार सदस्यों के साथ व्यतीत होनेवाली दिनचर्या के बारे में चर्चा की है। रोमाना के सान पियेरो इन बागनो में 1954 को जन्मी मानुएला ने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया था। उन्होंने 1996 से 2001 तक टयूनिश में धर्माध्यक्ष फौद तवाल के समय भी काम किया था। स्वर्गीय मानुएला कामानी प्रेरितिक प्रासाद में सन 2005 से ही कार्यरत थीं।








All the contents on this site are copyrighted ©.