2010-11-24 19:56:52

कंबोडिया में भगदड़, 339 की मौत


नॉम पेन कंबोडिया, 24 नवम्बर, 2010 (उकान, बीबीसी) कंबोडिया की राजधानी नॉम पेन में काथलिक कलीसिया ने निर्णय लिया है कि वे वाटर फ़ेस्टिवल में हुए हादसे में मारे लोगों के लिये राजधानी के महागिरजाघर में यूखरिस्तीय बलिदान का आयोजन करेगा।
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने बताया है नॉम पेन में आयोजित वाटर फ़ेस्टिल में 22 नवम्बर को मचे भगदड़ में कम से कम 339 लोग मारे गए हैं करीब 755 लोग घायल हुए हैं।
कारितास कंबोडिया के हादसा मैनेजमेंट दल के अध्यक्ष सोक सखान ने बताया कि घायलों को सरकारी तथा अन्य अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया और कारितास उनकी देख-रेख कर रही है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भगदड़ एक पुल पर मची जो नदी पर बना है और एक डायमंड द्वीप तक ले जाता है।
उन्होंने कहा कि वाटर फ़ेस्टिवल के आख़िरी दिन बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। डायमंड द्वीप पर एक कॉन्सर्ट के बाद वहाँ नौका दौड़ हो रही थी जिसे देखने काफ़ी लोग जमा थे।
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा है कि 70 के दशक में खमेर रूज शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हत्याओं के बाद ये कंबोडिया में सबसे बड़ा हादसा है। उन्होंने जाँच के आदेश दिए हैं।
वाटर फ़ेस्टविल में कंबोडिया के ग्रामीण इलाक़ों से करीब 20 लाख लोग आते हैं जहाँ तीन दिनों तक नौका रेस, संगीत और नृत्य का कार्यक्रम चलता है। कई दशकों तक चले युद्ध के बाद 1990 में इस उत्सव को दोबारा शुरु किया गया था।










All the contents on this site are copyrighted ©.