2010-11-19 16:08:19

विश्व में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर अमरीकी वार्षिक रिपोर्ट


(सीसी काथलिक न्यूज) विश्व के विभिन्न देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर अमरीका के विदेश विभाग ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 17 नवम्बर को जारी किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान और ईरान में धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति सम्मान की स्थिति में गिरावट आयी जबकि चीन और इंडोनेशिया के बारे में मिश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी है।
अमरीकी रिपोर्ट में भारत को धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में काफी अच्छा माना गया है तथापि देश के कुछेक भागों में साम्प्रदायिक चरमपंथी ताकतों की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गयी है। कहा गया है कि भारत में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के नेतृत्व को सामान्य तौर पर सम्मान प्राप्त है। इसने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा और प्रसार करने के लिए हस्तक्षेप किया है या उपायों की व्यवस्था की है। साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रसार करने के लिए सरकारी प्रयासों के बावजूद कुछेक भागों में अल्पसंख्यक समुदायों पर हुए अत्याचार की जाँच नहीं होने तथा अभियोगियों पर कार्रवाई नहीं होने से वे और अधिक बर्बर तरीके से हिंसा कर सकते हैं। देश के 28 में से 6 राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू हैं।
1 जुलाई 2009 से 30 जून 2010 की अवधि पर तैयार वार्षिक रिपोर्ट में आल इंडिया क्रिश्चयन कौंसिल के कथन का भी संदर्भ दिया गया है जिसमें उडीसा, छत्तीसगढ. कर्नाटक, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में ईसाईयों पर हमले हुए थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.