2010-11-01 13:14:49

‘सेन्टस रेस’ से बाढ़-पीड़ितों की मदद


रोम, 1 नवम्बर, 2010 (उकान) संतों के पर्वदिवस 1 नवम्बर सोमवार को रोम के धर्मसंघियों ने रोम माराथान एवं स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से ‘सेन्टस रेस’ या ‘कोर्सा देई सान्ती’ नामक एक माराथान दौड़ का आयोजन किया।

रोम में आयोजित इस सेन्टस रेस नामक माराथान में करीब 3 हज़ार धावकों ने भाग लिया। यह दौड़ पियात्सा पिओ दसवें से आरंभ होकर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में समाप्त हुआ।

इस माराथान में साढ़े दस किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ के दो माराथान थे। लोगों ने पहले में 7 यूरो अर्थात् करीब साढ़े चार सौ रुपये और दूसरे के लिये 12 यूरो अर्थात् करीब साढ़े सात सौ रुपये देकर इस दौड़ में हिस्सा लिया।

‘डॉन बोस्को नेल मोन्दो’ नामक सलेशियन संगठन के अध्यक्ष फादर ओरलान्दो दाल्ले पेत्से ने बताया कि इस दौड़ से एकत्रित राशि को पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिये भेज दिया जायेगा।

विदित हो कि पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेता में सलेशियन धर्मसमाज करीब 1 हज़ार पाँच सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे हैं। फादर पियेतरो ने बताया कि हज़ारों बाढ़ पीड़ितों को दूसरे दौर की सुरक्षा सामग्रियाँ बाँटी जा रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि इसके पहले भी ‘सेन्टस रेस’ से श्री लंका और कोंगो के प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लाभान्वित हुए थे। फादर पियेतरो का मानना है कि इस माराथान दौड़ के आयोजन से करीब 1 लाख पचास हज़ार यूरो की राशि जमा हो पायेगी।

विदित हो कि पाकिस्तान में जुलाई माह में आये भीषण बाढ़ से 8 सौ लोगों की जानें जा चुकी हैं और अनुमानित 43 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।








All the contents on this site are copyrighted ©.