संत पापा ने पुर्तगाल के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया
संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने वाटिकन के लिए नवनियुक्त पुर्तगाल ,स्लोवेनिया और इक्वेडर
के राजदूतों का प्रत्यय पत्र शुक्रवार 22 अक्तूबर को स्वीकार किया। उन्होंने पुर्तगाल
के राजदूत मानुएल तोमास फेरनानदेस पेरेरा का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि इतिहास
और विश्वास एक साथ आयें हैं कि संत पापा और पुर्तगाली जनता के मध्य संबंध को कई सदियों
और पीढियों ने मजबूत बनाया है इसके लिए हम ईश्वर, कलीसिया और देश को सतत धन्यवाद दें।
संत पापा ने मई माह में सम्पन्न अपनी पुर्तगाल की प्रेरितिक यात्रा का सहर्ष स्मरण
कर सबको धन्यवाद दिया जहाँ उन्हें विशेष स्वागत सत्कार मिला और उनके विचारों को स्वीकारा
गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के समग्र मानव विकास का प्रसार
करने के लिए वाटिकन यथासंभव प्रयास करती है और पु्र्तगाल इन मूल्यों को समर्थन दे जिसके
बिना प्रभावी दीर्घकालीन समाज की रचना संभव नहीं हो सकती है। संत पापा ने कहा कि
चर्च और राज्य के मध्य सम्मानपूर्ण समझदारी और परस्पर सहयोग से पुर्तगाली समाज को लाभ
हो सकता है। उन्होंने स्मरण कराया कि वाटिकन और पुर्तगाल के मध्य 6 साल पहले किया गया
नया समझौता पुरोहितों और प्रशासनाधिकारियों के मध्य बेहतर समझदारी को बढ़ावा दे जिससे
पुर्तगाली समाज का ही हित होगा।