2010-10-19 16:58:58

महाधर्माध्यक्ष साल्वातोरे पेनाकियो ने युवाओं को अपने जीवन में येसु को स्थान देने का आग्रह किया


भारत में वाटिकन के राजदूत महाधर्माध्यक्ष साल्वातोरे पेनाकियो नेकाथलिको युवाओं का आह्वान किया है कि वे टेलिवीजन और कम्पयूटर के बीच व्यस्त जीवन में भी येसु को स्थान दें। मेघालय की राजधानी शिलोंग में युवा सम्मेलन के लिए उत्तरपूर्वी क्षेत्र से आये लगभग दो लाख युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि येसु आज यहाँ आपसे मिलने आते तो क्या शिलोंग में, भारत में, इस दुनिया में वे विश्वास पाते। महाधर्माध्यक्ष महोदय ने प्रार्थना के महत्व पर जोर देते हुए काथलिक युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन में ईश्वर को पहला स्थान दें तथा अपने परिवार, काम और मित्रों को ईश्वर को अर्पित करें।
महाधर्माध्यक्ष पेनाकियो ने कहा कि प्रार्थना असरकारी है जब यह ईश्वर के साथ संबंध है और हम ईश्वर के साथ संबंध को बनाये रखते हैं। उन्होंने कहा कि ख्रीस्त ही सबसे महान खजाना हैं जिसे युवा अन्यों के साथ बांट सकते हैं।
महाधर्माध्यक्ष पेनाकियो ने उत्तर पूर्व भारत के युवाओं की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उत्तर पूर्व के स्टार या तारा हैं, वे उत्तर पूर्व का आनन्द और शक्ति हैं, सबसे ऊपर वे इस दुनिया में येसु की गतिशील उपस्थिति हैं।
इंडियन काथलिक यूथ मूवमेंट का 8 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन युवाओं के लिए एक वेबपेज जारी करने के साथ हुआ जिसमें मल्टीमीडिया तथा सोशल नेटवर्किंग सुविधाएँ उपलब्ध करायी गयी हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.