2010-09-30 16:53:55

वर्ल्ड यूनियन औफ काथलिक वीमेन्स ओरगानाइजेशन्स की बैठक येरूसालेम में


वर्ल्ड यूनियन औफ काथलिक वीमेन्स ओरगानाइजेशन्स WUCWO संगठन द्वारा कलीसिया को सेवा अर्पित करने की 100 वीं वर्ष का समारोह प्रभु येसु की पवित्र भूमि में एकत्रित होकर मनाया जायेगा। इस संगठन की शतवर्षीय सभा का आयोजन येरूसालेम स्थित पोंटिफिकल इंस्टीच्यूट नोत्र दाम ओफ जेरूसालेम में 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। यह संगठन 5 मिलियन से अधिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो लगभग 100 काथलिक महिला संगठनों में स्रकिय रूप से काम कर रही हैं। लोकधर्मियों संबंधी परमधर्मपीठीय समिति इस संगठन को विश्वासियों के सार्वजिनिक अंतरराष्ट्रीय एसोशियेशन के रूप में मान्यता प्रदान करती है। संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए, कलीसिया और समाज की सेवा में अर्पित 100 वर्षों की सेवा का समारोह मनाया जायेगा। यह उचित है कि हम अपने विश्वास के जड़ या मूल की ओर जायें- वह भूमि जहाँ प्रभु येसु चले- ताकि हम विशेष रूप से उनका साक्षात्कार करें। इस सभा के उदघाटन समारोही ख्रीस्तयाग की अध्यक्षता लातिनी रीति के प्राधिधर्माध्यक्ष मान्यवर फाऊद तवाल द्वारा किया जायेगा। 500 प्रतिभागी रविवार को लातिनी और मेल्काइत रीति वाली पल्लियों में ख्रीस्तयाग समारोह में शामिल होंगे ताकि वे पवित्र भूमि के ईसाईयों से मिल सकें।








All the contents on this site are copyrighted ©.