2010-09-25 12:40:06

कारवार में बाढ़ पीड़ितों के लिये 195 मकान


कारवार, 25 सितंबर, 2010 (उकान) कर्नाटक के कारवार धर्मंप्रांत के 2009 में आये बाढ़ से ग्रस्त लोगों के लिये काथलिक कलीसिया ने 195 नये मकान की व्यवस्था कर दी है।
उक्त बात की जानकारी देते हुए उकान समाचार ने बताया कि काथलिक राजनीतिज्ञ मार्ग्रेट अल्वा ने 19 सितंबर को लोगों के बीच मकानों के चाभियों का वितरण किया।
इस अवसर पर बोलते हुए कारवार के धर्माध्यक्ष डेरेक फर्नान्डेस ने उकान समाचार को बताया कि उन्होंने बाढ़पीड़ितों के लिये 100 मकान बनाये जाने आश्वासन दिया था। उन्होंने उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किये जिन्होंने 195 मकानों के लिये आर्थिक राशि जुटाने में अपना योगदान दिया।
पल्ली पुरोहित लौरेंस फर्नान्डेस ने बताया कि 195 घरों में सिर्फ़ 22 को काथलिकों को दिया गया है जबकि बाकी सभी मकानों के मालिक हिंदु हैं। फादर ने बताया कि मकान के निर्माण में काथलिक समाज सेवी संगठन जैसे ‘कारितास इंडिया’ ‘क्रोस’ और ‘हाबितात फॉर ह्रूमानिटी इंडिया’ मकान बनाने में मदद दी।
उधर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी 50 मकान बनाने का आश्वसन दिया था पर अभी आधे ही मकान पूरे हो पाये हैं।
विदित हो कि पिछले वर्ष आये तूफान में कारवार धर्मप्रांत के 376 मकान पूरी तरह से ध्वस्थ हो गये थे। बाढ़ की इस विभीषिका से 200 लोगों की मृत्यु हो गयी थी और कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में 7लाख 50 हज़ार लोग बेघर-बार हो गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.