2010-09-25 12:39:08

असुरक्षित देश प्रगति नहीं कर सकता – महाधर्माध्यक्ष एअबे जोब


अबूजा नाईजीरिया 25 सितंबर, 2010 (ज़ेनित) नाईजीरिया की स्वतंत्रता की 50 वर्षीय जुबिली के अवसर पर नाईजीरियाई धर्माध्यक्षों ने आशा जतायी देश प्रगति के मार्ग में आगे बढ़ेगा।

उक्त बात की जानकारी देते हुए 17 सितंबर को नाईजीरियाई धर्माध्यक्षीय समिति के अध्यक्ष अबेएकूता के महाधर्माध्यक्ष एअदे जोब ने कहा कि उनकी आशा है कि यह समय देशवासियों के लिये एक नये पेन्तेकोस्त का समय होगा जब लोग पवित्र आत्मा को ग्रहण करेंगे और पवित्र आत्मा उनके देश को नया कर देगा।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि नाईजीरिया वासियों को चाहिये कि वे अपना ह्रदय परिवर्त्तन कर लें। इस अवसर पर धर्माध्यक्ष देश की उपलब्धियों के लिये ईश्वर को धन्यवाद दिये और विभिन्न चुनौतियों को गिनाते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि देश में व्यक्ति असुरक्षित हो तो देश की प्रगति संभव नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा लूट-पाट अपहरण और राजनीतिक हत्याओं से देश को मुक्त किये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा ‘राष्ट्रभक्ति’ एक ऐसा गुण है जो ऊपर से नहीं आती है इसकी प्राप्ति के लिये नागरिकों को मेहनत करना पड़ता है। इसके साथ राष्ट्रभक्ति तब बढ़ती है जब नागरिक अपने नेताओं के चुनाव में सहभागी होते है जब वे अपने विकास और अपने समुदाय के प्रगति में सक्रिय हिस्सा लेते है।

साथ ही जब जनप्रतिनिधियों को चाहिये कि वे लोगों की ज़रूरतों के प्रति संवेदनशील हों। महाधर्माध्यक्ष ने कहा देश के ईसाई और मुसलमान देश की प्रगति में तब ही अपना योगदान दे पायेंगे जब वे अपने धर्म के प्रति वफ़ादार होंगे। धर्म ही लोगों को आध्यात्मिक शक्ति और सही मूल्य प्रदान करते हैं।

महाधर्माध्यक्ष ने सन् 2011 में होने वाले चुनाव के बारे में बोलते हुए कहा कि वे चाहते है कि यह चुनाव शांति व व्यवस्था के लिये बहुत ही महत्त्वपूर्ण है और लोगों को चाहिये कि वे अपने अंतःकरण की आवाज़ सुनें औऱ ईमानदार और राष्टप्रेमियों को अपना प्रतिनिधि बनायें।








All the contents on this site are copyrighted ©.