2010-09-24 12:37:16

वाटिकन सिटीः वाटिकन वित्त मुद्दे पर उठे विवाद को सरलता से सुलझाया जा सकता था, प्रवक्ता


वाटिकन के प्रवक्ता फादर फेदरीको लोमबारदी के अनुसार धर्म के कार्यों सम्बन्धी वाटिकन की वित्तीय संस्था "योर" पर हाल प्रकाशित ख़बरों से उठे विवाद को बड़ी सरलता से सुलझाया जा सकता था।
23 सितम्बर को फादर लोमबारदी ने एक वकतव्य जारी कर उक्त बात कही जिसे फाईनेनशियल टाईम्स नामक समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया।
उक्त विवाद पर सर्वप्रथम मंगलवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी जब वाटिकन के सच्चिवालय ने इटली के वित्त अधिकारियों द्वारा वाटिकन के कोष से दो करोड़ तीस लाख यूरो जब्त करने पर अपनी हैरानी जताई थी।
रोम के मुख्तार कार्यालय ने वाटिकन की वित्तीय संस्था "योर" के अध्यक्ष गोत्ती टेदेस्की तथा महानिदेशक पाओलो चिपरियानी पर जाँचपड़ताल की भी घोषणा की थी।
फादर लोमबारदी ने स्पष्ट किया कि वाटिकन की वित्तीय संस्था "योर" को सामान्य बैंक रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता, इसका कार्य अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत काथलिक संस्थाओं के कोषों की देखरेख करना है। उन्होंने कहा कि वाटिकन वित्तीय संस्था "योर" की अन्तरराष्ट्रीय प्रकृति तथा वित्तीय जगत में संस्था के अध्यक्ष गोत्ती टेदेस्की के प्रतिष्ठित पद के चलते गोत्ती ने संस्था के विषय में ग़लत सूचना के प्रसारण को रोका तथा संस्था एवं उसके प्रबन्धकों के नाम पर धब्बा नहीं लगने दिया।
उन्होंने कहा कि "योर" के अधिकारियों की और से कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है तथा प्रकाशित ख़बरें ग़ैरसमझदारी की उपज हैं। उन्होंने कहा कि "योर" तथा जिस इटली के बैंक एक साथ कारोबार हुआ था वह मिलकर उक्त ख़बर की जाँचपड़ताल कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.