2010-09-23 20:43:07

प्रजातांत्रिक गणराज्य कोंगो के लिये नये प्रेरितिक राजदूत


वाटिकन सिटी, 23 सितंबर, 2010 ( ज़ेनित) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने महाधर्माध्यक्ष जिवोन्नी अन्येलो को प्रजातांत्रिक गणराज्य कोंगो का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया है।
55 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष अन्येल्लो थाईलैंड, कम्बोडिया, म्यामार और लाओस का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। इसके पहले महाधर्माध्यक्ष साल्भातोरे पेन्नाकि ने कोंगो के राजदूत के रूप में अपनी सेवायें दी थी।
अभी साल्भातोरे पेन्नाकि भारत के प्रेरितिक राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। इटली के अभर्सा धर्मप्रांत में जन्म महाधर्माध्यक्ष अन्येलो का पुरोहिताभिषेक सन् 1978 में हुआ था।
सन् 2001 से वे कोंगो में कार्यरत थे और बाद में वहीं वे धर्माध्यक्ष भी नियुक्त किये गये थे।



















All the contents on this site are copyrighted ©.