2010-09-21 12:39:31

नई दिल्लीः निर्धनता निवारण सम्बन्धी विश्वव्यापी संघर्ष में काथलिक युवा हुए शामिल


भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा गठित "यूथ एक्टिव ऐट" नामक युवा समिति के काथलिक युवा निर्धनता निवारण सम्बन्धी विश्वव्यापी संघर्ष में शामिल हो गये हैं ताकि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित सहस्राब्दि लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपना योगदान दे सकें।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2015 तक विश्व से पचास प्रतिशत निर्धनता को घटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
20 से 22 सितम्बर तक न्यू यॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में सहस्राब्दि लक्ष्यों के पुनरावलोकन हेतु बैठकें चल रही हैं। इसी की पृष्टभूमि में भारत के काथलिक युवाओं ने 17 से 19 सितम्बर तक राजधानी दिल्ली में विभिन्न प्रदर्शनों, विचार विमर्शों और शिविरों आदि का आयोजन कर निर्धनता के विरुद्ध जन चेतना जाग्रत करने का प्रयास किया।
विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार भारत की लगभग एक अरब की आबादी में 42 प्रतिशत जनता ग़रीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करती है जिनकी एक दिन की आमदनी 1.25 अमरीकी डॉलर से भी कम है।














All the contents on this site are copyrighted ©.