2010-08-21 12:27:29

इटरनल वर्ल्ड टेलेविज़न नेटवर्क संत पापा की इंगलैंड यात्रा का यह सीधा प्रसारण


इरोनदाल, अल्बाना 21 अगस्त, 2010 (ज़ेनित)  इटरनल वर्ल्ड टेलेविज़न नेटवर्क ने घोषणा की है कि 16 से 19 सितंबर तक होने वाली संत पापा की इंगलैंड की प्रेरितिक यात्रा का यह सीधा प्रसारण करेगी।

ज़ेनित समाचार को बताये हुए इडब्ल्यूटीएन ने बताया कि संत पापा की यात्रा का सीधा प्रसारण चार भाषाओं में किया जायेगा जिसमें अंग्रजी, स्पैनिश, फ्रेंच और जर्मन शामिल हैं।

इसके साथ ही संत पापा से जुड़ी सभी मुख्य घटनाओं को वेबपेज़ों में प्रकाशित किया जायेगा तथा संस्था के वेबबेज के रेडियो नेटवर्क में भी इसे उपलब्ध करा दिया जायेगा।

समाचार के अनुसार इस काथलिक टेलेविज़न के मुख्य रिपोर्टर रायमंड अरोयो ने बताया कि जिस प्रकार संत पापा जोन पौल द्वितीय के लिये पोलैंड की यात्रा महत्त्वपूर्ण थी उसी प्रकार संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें के लिये इंगलैंड की यात्रा अति महत्त्वपूर्ण है।

अरोयो ने बताया कि संत पापा की यात्रा का सीधा प्रसारण के साथ ही साथ विभिन्न महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों के साक्षात्कार  भी प्रसारित किये जायेंगे। इन साक्षात्कारों में डीकन जोन जैक सुलीभांन का इंटरव्यूह महत्त्वपूर्ण है जिसने कार्डिनल जोन हेनरी न्यूमन की मध्यस्थता से प्रार्थना करने के बाद चंगाई प्राप्त किया। 

अन्य महत्त्वपूर्ण व्यक्ति जिनके साक्षात्कारों का प्रसारण किया जायेगा वे है कार्डिनल कोरमाक मर्फी द कोन्नोर, पार्लियामेंट सदस्य लॉर्ड डेविड अल्टन, धर्माध्यक्ष विन्सेंट निकोल्स और अंगलिकन महाधर्माध्यक्ष रोवन विलियम्स।

इडब्ल्यूटीएन ने बताया है कि  इंगलैंड की कलीसिया के ऐतिहासिक महत्त्व के जगहों की जानकारी भी आम लोगों तक पहुँचाये जाने की योजना है।

इन महत्त्वपूर्ण स्थानों में बर्मिंघम ओराटोरी जहाँ कार्डिनल न्यूमन रहते और कार्य किया करते थे और वेस्टमिन्सटर हॉल जहाँ संत थोमस मूर को मृत्यु सजा दी गयी, प्रमुख हैं।
 













All the contents on this site are copyrighted ©.