2010-08-11 12:14:10

रूसः धूएं में अनेक की मौत के बाद मॉस्को के ऑरथोडोक्स, काथलिक एवं मुसलमानों द्वारा वर्षा के लिये प्रार्थना


मॉस्को में विगत दिनों से जारी आगजनी एवं उससे उठे धूएँ से कई लोगों के मरने के बाद शहर के ऑरथोडोक्स, काथलिक एवं मुसलमान धर्मानुयायियों ने मिलकर मृत लोगों की चिरशांति तथा वर्षा के आगमन के लिये प्रार्थना की।
मॉस्को धर्मप्रान्त के काथलिक पुरोहित फादर किरिल गोरबुनोव ने एशिया समाचर को बताया कि देश पर आई इस आपदा के समय हम सब मिलकर विगत कई दिनों से वर्षा के आगमन एवं आगजनी के शिकार हुए परिवारों के लिये प्रार्थना कर रहे हैं।
मॉस्को के काथलिक महाधर्माध्यक्ष पाओलो पेत्सी तथा मॉस्को एवं सम्पूर्ण रूस के ऑरथोडोक्स प्राधिधर्माध्यक्ष किरिल ने अगस्त माह के आरम्भ में ही अलग अलग पत्र प्रकाशित कर प्रार्थनाओं एवं प्रभावित लोगों की मदद की गुहार लगाई थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.