2010-07-30 18:18:14

पाकिस्तान में विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों के लिए शोक


पाकिस्तान में 28 जुलाई को इस्लामाबाद के समीप हुए विमान दुर्घटना में मारे गये 152 लोगों की स्मृति में शोक मनाया गया। मृतकों में यूथ पार्लियामेंट के 6 सदस्य, 8 बच्चे, 22 महिलाएँ तथा चालक दल के दो ईसाई सदस्य भी शामिल हैं। खराब मौसम के कारण मृतकों के शवों तथा विमान के ब्लैक बोक्स को खोजने में परेशानी हो रही है।

मीडिया रिर्पोटों के अनुसार दुर्घटना के शिकार हुए अनेक यात्रियों के परिजन अपने प्रियजनो के अवशेष प्राप्त करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने 58 शवों की पहचान कर उनके परिजनों के सिपुर्द कर किया है। इस्लामाबाद के समीप वाह शहर में फुल गोस्पल असेंबली चर्च की सदस्य 26 वर्षीय विमान परिचारिका सपना मुनावर की दफन क्रिया सम्पन्न की गयी जिसमें 500 लोग शामिल हुए। कराँची की अन्य ईसाई विमान परिचारिका 27 वर्षीय नाहिद भट्टी के शव का आने का लोग इंतजार कर रहे हैं। धर्मशिक्षक रहमत चमन ने कहा कि मृतकों की पहचान करने में कठिनाई हो रही है।









All the contents on this site are copyrighted ©.