सारंग कम्यूनिटी रेडियो का प्रसारण अब कन्नड, तुलु एवं कोकंनी में भीमंगलोर,
26 जुलाई, 2010 (उकान) संत अलोइसस ओटोनोमस जेस्विट कॉलेज मंगलोर का सारंग कम्यूनिटी
रेडियो अब हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा कन्नड, तुलु एवं कोकंनी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं
में भी अपन प्रसारण करेगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए जेस्विट फादर और रेडियो के निदेशक
फादर रिचर्ड रेगो ने बताया कि वे चाहते हैं कि इस सामुदायिक रेडियो से आम लोगों को लाभ
हो। विदित हो कि सारंग रेडियो स्टेशन की स्थापना एक वर्ष पहले की गयी थी और सितंबर 23
को सारंग रेडियो अपनी स्थापना का पहला वर्षगाँठ मनायेगा। फादर रेगो ने बताया कि उनकी
योजना है कि सारंग रेडियो अब साप्ताहिक फोन-इन-प्रोगाम आरंभ करेगा जिसमें लोगों को ‘कानूनो
कचेरी’ नामक कानूनी सलाह कार्यक्रम तथा ‘अरोग्य स्पर्श’ नामक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
कार्यक्रम एवं बच्चों के लिये कुछ विशेष कार्यक्रम चलाने की योजना है। रेडियो निदेशक
फादर रेगो ने बताया कि आगामी दिनों नें सारंग रेडियो नेताओं लेखकों समाज सेवियों किसानों
और अन्य स्थानीय कलाकारों के साक्षात्कारों का भी प्रसारण करेगा। जेस्विट फादर रेगो ने
बताया कि सारंग रेडियो ने अब तक प्रत्येक दिन 4 से 6 घंटों का प्रसारण किया है पर दिन
में 14 घंटों का प्रसारण करेगा। उधर डिस्क जोकी (डीजे) अंतोनी डिसूजान ने कहा कि सारंग
रेडियो इस बात के लिये कटिबद्ध है वह अधिक-से-अधिक लोग सारंग रेडियो के श्रोता बनें।
उन्होंने इस बात के लिये ख़ेद व्यक्त किया कि सारंग सामुदायिक रेडियो आम लोगों का आम
लोगों के लिये मुनाफ़ारहित रेडियो है फिर भी कई लोगों का झुकाव एफएम रेडियो की ओर अधिक
है। अभी तक हम ही लोगों के पास पहुँचने को प्रयासरत हैं हम अब तक इन्तज़ार कर रहे हैं
कि यह रेडियो जन-साधारण का रेडियो बने। |