2010-07-26 12:38:29

संत पापा ने ‘टेक्नो म्यूजिक फेस्टिवल’ में हुए हादसे में मरे 19 लोगों के प्रति गहरा खेद जताया


कास्तेल गंदोल्फो, 26 जुलाई, 2010 (ज़ेनित) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने शनिवार 24 जुलाई को जर्मनी के डूइसबर्ग ‘टेक्नो म्यूजिक फेस्टिवल’ में हुए हादसे में मरे 19 लोगों के प्रति गहरा खेद जताया और उनके परिवार वालों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखायी है।

संत पापा ने रविवारीय अपराह्न देवदूत प्रार्थना के बाद इस दुर्घटना में मरे लोगों की याद की और उनके लिये प्रार्थनायें चढ़ायीं।

विदित हो कि शनिवार 24 जुलाई को जर्मन के डूइसबर्ग मे  परंपरागत ‘लव परेड’ नामक एक उत्सव में उस समय 19 लोग की मृत्यु हो गयी जब समारोह में भाग ले रही भीड़ में भगदड़ मच गयी।

ज़ेनित समाचार के अनुसार इस भगदड़ में 340 लोगों को चोटें  भी आयी। बताया गया कि जब ‘लव परेड’ कार्यक्रम चल रहा था उस समय अचानक लोग किसी अज्ञात भय के कारण अपनी जान बचाने के लिये भागने लगे।

इसी अफरा-तफरी में 19 लोगों ने अपनी जानें गवाँ दी। समाचार के अऩुसार लव परेड में करीब 1 लाख पचास हज़ार लोग जमा थे। जब भगदड़ मची तो लोग एक पतले से सुरंगनुमा गेट की ओर भागने लगे।

ज्ञात हो की ‘लव परेड’ नामक महोत्सव का शुरुआत सन् 1989 ईस्वी से बर्लिन में हुई थी और तब से इसका आयोजन बर्लिन में होता था। इस वर्ष इसका आयोजन डूइसबर्ग में हुआ था।

संत पापा ने देवदूत प्रार्थना के समय प्रार्थना करते हुए सभी मृतको ईश्वर को सौंप दिया और घायलों और मृतकों के परिवारवालों के प्रति अपनी आध्यात्मिक सामीप्य दिखलायी।

संत पापा ने इताली और फिर जर्मन भाषा में कहा कि जर्मनी में 19 युवाओं की मृत्यु से उन्हें गहरा दुःख हुआ।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन मृतकों  के शोकित परिवार और दुःखी मित्रों पर अपनी आत्मा भेज दे ताकि वे उन्हें ढाढ़स और सहानुभूति प्रदान करें।  









All the contents on this site are copyrighted ©.